DESH KI AAWAJ

इटावा के वार्ड 5 मे नल मे आ रहे गंदे पानी व कीड़ो की समस्या

इटावा के वार्ड 5 मे नल मे आ रहे गंदे पानी व कीड़ो की समस्या

इटावा 30 सितम्बर नगर के वार्ड नं 5 में पानी की समस्या पाइप लाइन में गंदा पानी को लेकर
पार्षद रामपति बैरवा ने सहायक अभियंता जलदाय विभाग को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे बताया कि वार्ड में कुछ समय से लगातार गन्दा पानी व कीड़े की शिकायतें वार्डवासी कर रहे है। साथ ही वार्ड में पानी के नल की सप्लाई भी एक ही समय 11बजे से 2:30तक हो रही है जिससे कामकाजी महिलाओं व लोगो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नल की सप्लाई दोनों समय करने हेतु पूर्व में भी जलदाय विभाग को अवगत करवा दिया गया है परंतु विभाग द्वारा समस्या का अब तक निस्तारण नही हो सका है जिससे वार्डवासियो में आक्रोश है समस्या का निस्तारण 4 दिनों में न होने पर वार्डवासियों द्वारा जलदाय विभाग पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता ने जल्दी ही समस्या करवाने को कहा

admin
Author: admin