DESH KI AAWAJ

नसीराबाद सदर बाजार में यातायात व्यवस्था बेहाल, फोर व्हीलरो के कारण घन्टो ट्राफिक जाम में फंसते वाहन चालक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद सदर बाजार की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। मुख्य सदर बाजार में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण ग्राहकों के साथ दो पहिया वाहनों का दिन भर आवागमन रहता है, वहीं मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन चालक, अगर खाली वाहन चालक ही हो चार पहिया वाहन लेकर बाजार में आ जाता है। जिससे कई बार एक साथ कई वाहन बाजार में आ जाते हैं तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती। जल्दी निकलने के चक्कर में बीच में दो पहिया वाहन चालक भी भीड़ में आडे तिरछे घुस आते हैं, जिससे जाम लग जाता है। आज अभी पांच बत्ती चौराहे पर बाजार के दोनों ओर से आये चार पहिया वाहनों के साथ स्टेशन रोड व पलसानिया रोड से निकल आये चार पहिया वाहनों के कारण एक घन्टे तक यातायात व्यवस्था बेहाल होने के साथ बाजार में लम्बा जाम लग गया। वहीं शहर की यातायात पुलिस कई नजर नहीं आई। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुलिस प्रशासन व यातायात पुलिस से मांग रखी है कि दिन के समय चार पहिया वाहन चालक मुख्य बाजार से नहीं निकले , वह नहीं मानने वाले वाहन चालकों के साथ सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूल किया जाय। जिससे बाजार में आये दिन लगने वाले जाम से आमजन को मुक्ति मिले।

admin
Author: admin