DESH KI AAWAJ

सरकारी स्कूलों में 4 से 15 नवम्बर तक दीपावली अवकाश, 16 नवम्बर से खुलेंगे स्कूल, 25 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश 4 से 15 नवंबर तक रहेगा। 16 नवंबर से विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां फिर शुरू होंगी। वहीं, शिविरा पंचांग के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। दीपावली की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिलेगा। परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल संबंधित विद्यालयों की ओर से जारी किया जाएगा।

admin
Author: admin