DESH KI AAWAJ

नसीराबाद में आज 51 फीट के बने रावण का होगा दहन, निकलेगी आकर्षक झांकियां, होगी आतिशबाजी

रिपोर्टर मुकेश वैष्णव दिव्यांग जगत अजमेर

नसीराबाद में आज 51 फीट के बने रावण का होगा दहन, निकलेगी आकर्षक झांकियां, होगी आतिशबाजी


अजमेर। नसीराबाद मे आज मंगलवार को 51 फीट के बने रावण के पुतले का दहन होगा । दशहरा कमेटी के सरंक्षक महेन्द्र सिंह गुर्जर, संयोजक सुनिल गुर्जर व सह संयोजक दिनेश मगंल ने बताया कि रावण जयपुर से आये कारीगर शब्बीर एवं उनकी टीम के कारीगरों द्वारा बनाया गया है। आज सांय गांधी चोक से बैण्ड बाजों के साथ भव्य राम दरबार आदि की झांकियां निकाली जायेगी। जो गांधी चोक से सदर बाजार होते हुए रावण मैदान स्थल पर पहुंचेगी । वहां राम रावण युद्ध होगा, इसके पश्चात आकर्षक आतिशबाजी होगी । रावण बनाने वाले कलाकार शब्बीर ने बताया कि रावण के बनाए पुतले के मुंह से अग्नि रोशनी निकलेगी , नाभि चक्र घूमेगा । दहन के पूर्व झांकियों में आये राम द्बारा रावण की नाभि में तीर मारने व गदा युद्ध होगा । इसके पश्चात रावण दहन होगा । इस अवसर पर नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी कल्पित शिवरान, सीईओ सहित अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।

admin
Author: admin