सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल में दिखा माता की भक्ति का रंग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित सिल्वर स्टार कॉन्वेंट स्कूल में दिखा माता की भक्ति का रंग। कार्यक्रम मे गरबा, आरती और नौ रूपों की महिमा से सजा भव्य नवरात्रि उत्सव उत्सव’ का आयोजन अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खास मौके पर स्कूल परिसर में माता का एक बेहद सुंदर और आकर्षक पंडाल सजाया गया था, जिसने पूरे विद्यालय के वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालिका श्रीमती सम्पत यादव के द्वारा की गई। कार्यक्रम की शरूआत विद्यालय सचिव हिमांशु यादव एवं संचालिका श्रीमती सम्पत यादव तथा प्रधानाचार्य अर्चना यादव के द्वारा माँ शारदा की पूजा अर्चना तथा मंगल आरती के साथ किया गया। आरती के बाद स्कूल में एक शानदार ‘गरबा उत्सव’ का भी आयोजन किया गया। पारंपरिक और रंग-बिरंगे परिधानों (ट्रेडिशनल ड्रेस) में सजे बच्चों ने गरबा की धुनों पर जमकर नृत्य किया और इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों के उत्साह और ऊर्जा ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस हर्षोल्लास भरे मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना यादव ने सभी बच्चों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों को नवरात्रि के इस पवित्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को माता के आदर्शों पर चलने, बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन में सकारात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक रहा बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ने वाला साबित हुआ। सचिव हिमांशु यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उपासना का प्रतिक हैं जो प्रतिवर्ष आकर महाशक्ति माता के प्रति हमारी प्रगाढता को मजबूत करता है। विद्यार्थियों ने गरबा एवं डाडिया कार्यक्रम में भाग लेकर जमकर आनन्द लिया। उपर्युक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षको का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय सचिव हिमांशु यादव एवं संचालिका श्रीमती सम्पत यादव जी ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए, धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यार्थियों को प्रसाद एवं फल वितरित किए गए। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


