नसीराबाद की सेन्ट जोन्स विधालय के छात्र विराट पथरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया स्वर्ण पदक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/जगत
अजमेर । 70 वी जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत वुशू खेल प्रतियोगिता जो सन्त सुधा सागर स्कूल अजमेर में सम्पादित हुई ।वुशू खेल अण्डर 17 के भार वर्ग 70 में सेंन्ट जोन्स विद्यालय नसीराबाद के कक्षा 9 वी के छात्र विराट पथरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर शाला प्रधान श्रीमती सीमा बैप्टिस्ट ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया । शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका राज्य स्तर पर चयन हुआ राज्य स्तर पर अब यह श्री गंगानगर खेलने जाऐंगे। शाला सचिव संजय रिचर्ड वैप्टिस्ट ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैडमिन्टन अण्डर 14 छात्रा वर्ग में भी शाला की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
समस्त जानकारी शारीरिक शिक्षक राजेंद्र गुर्जर से प्राप्त हुई।


