देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री नगर ब्लाॅक की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को श्री नगर ब्लॉक की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर हेमन्त कुमार मिश्रा की अध्यक्षता मे किया गया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ACBEO द्वितीय श्रीमती नीलम जोशी तथा राकेश शर्मा संदर्भ व्यक्ति उपस्थिति रहे । बैठक में सीबीइओ मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक माह उक्त बैठक का आयोजन किया जाता है।
ब्लॉक श्रीनगर से आये समस्त संस्था प्रधान को एजेंडानुसार आवश्यक जानकारी साझा की तथा विद्यालय में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
आयोजक देरांठू विधालय के संस्था प्रधान नवीन सागर सोनी ने बताया की बैठक मे आये हुवे सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, माला तथा साफा बंधवाकर स्वागत किया । बैठक में नवाचार के रूप हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यो तथा संभागियों को विद्यालय परिवार की तिरंगा बैच लगा कर तिरंगा अभियान की महत्ता बताई।
स्थानीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा करी। विद्यालय परिवार का सभी ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में विद्यालय परिवार से सुषमा सोनी, रितु देतवाल, सीमा जयंत, मोतीलाल , रुचि अग्रवाल , अशोक कुमार , मोहम्मद इरफान , बाबूलाल जाट , ताराचंद माली , शाहबुद्दीन, मनोज कुमार , सोनू छिपा , नेहा , रवि उपस्थिति रहे । कार्यक्रम के
मंच का सफल संचालन शिक्षक मोती लाल ने किया।


