DESH KI AAWAJ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों में आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पुनः हुई शुरू

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नसीराबाद तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पीसांगन कैम्प में विभिन्न व्यवसायों हेतू आनलाइन प्रवेश प्रकिया पुनः शुरू हो गई है। नसीराबाद संस्था प्रधान रविन्द्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य की समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27/28 में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के तहत केन्द्रिकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पुनः शुरू हो रही है।
आवेदक ई-मित्र के माध्यम से राजस्थान सरकार के एकीकृत SSO.RAJASTHAN.GOV.IN/E-MITRA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन, आवेदन/प्रोसेस शुल्क 09 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की आयु 01.09.2026 को 14 वर्ष या 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। प्रवेश हेतु वेल्डर व्यवसाय योग्यता 8वीं एवं अन्य व्यवसायों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है। ऑनलाइन आवेदन/प्रोसेस का निर्धारित शुल्क एस.सी./एस.टी. अभ्यर्थी हेतु 175/- रुपये एवं अन्य अभ्यर्थी हेतु 200/- रुपये निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जायेगा।
आई.टी.आई. के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षणार्थी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं उत्तीर्ण समकक्षता का प्रावधान किया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नसीराबाद में रोजगार एवं स्वरोजगार एनसीवीटी व्यवसाय फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर तथा एससीवीटी व्यवसाय आरएसीटी (Refrigeration & Air Conditioning Technicia), कोपा (Computer Operator and Programming Assistant), एमएमवी (Mechanic Motor Vehicle) और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पीसांगन कैम्प नसीराबाद एससीवीटी व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन संचालित है।
अभ्यर्थी वेबसाइट लिंक http://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission/ का अवलोकन कर प्रवेश के लिए संस्थानों द्वारा ली जाने वाली फीस इत्यादि की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थी नसीराबाद संस्थान प्रधान अधीक्षक रविन्द्र सिंह रावत, समूह अनुदेशक सुधीर शर्मा से प्रवेश सम्बन्धित जानकारी लेते हुए संस्थान समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

9057539564, 9414708839, 9414015871,

admin
Author: admin