DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा कोटा रोड पर लगाई नवीन स्ट्रीट लाइटों व स्काई लिफ्ट वाहन का किया शुभारंभ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा मंगलवार को छावनी क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ एवं कोटा रोड पर नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज कुमार, मुख्य अधिशाषी अधिकारी मो. साकिब आलम एवं मनोनीत सदस्य सुशील कुमार जैन गदिया द्वारा स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ किया गया तथा नृसिंह मंदिर चौराहे से कोटा रोड चौराहे तक लगाई गई 71 पोल सहित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इस मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता को देखते हुए छावनी परिषद द्वारा नवीन स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इससे रात्रि के समय वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, स्थानीय निवासियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुविधा मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
वहीं स्काई लिफ्ट वाहन के माध्यम से छावनी क्षेत्र में ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे। इससे नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होगा और प्रकाश व्यवस्था को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
छावनी परिषद नसीराबाद नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सड़क सुरक्षा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं व्यवस्थित शहरी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

admin
Author: admin