देरांठू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र का हुआ आयोजननशा परिवार के विनाश का कारण – अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीराबाद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीराबाद द्वारा मंगलवार को देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट प्रबोधन दिया गया।
उक्त सत्र की थीम रही नशे को कहें ना और अपने सपनों को कहें हाँ
रालसा द्वारा प्रेषित साहित्य पुस्तक में दिए गए निर्देशों के अनुसार सत्र का प्रभावी आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से नशा मुक्ति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया । जागरूकता सत्र में विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई।
बच्चों को नशा न करने व किसी और को भी नशा नहीं करने देने की शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य नवीन सागर सोनी ने भी सभी विद्यार्थियों को एवं उनके परिवार जनों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया एवं आदरणीय ए सी जे एम मैडम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मोतीलाल ने किया।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र दीपिका प्रजापत, स्थानीय ग्रामवासी, अभिभावको के साथ विद्यालय परिवार से सुषमा सोनी ,सीमा जयंत,सरोज,रुचि ,मोहम्मद इरफान, बाबूलाल जाट, अशोक कुमार, सोनू छींपा आदि उपस्थित थे।


