पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिटिया करिश्मा सांखला से किया आत्मीय संवाद , करिश्मा नसीराबाद के पत्रकार श्याम सांखला की है भतीजी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन अवसर पर उस समय एक विशेष और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिटिया करिश्मा सांखला से रिफाइनरी परियोजना को लेकर आत्मीय वार्तालाप किया। प्रधानमंत्री ने करिश्मा से रिफाइनरी के महत्व, क्षेत्र के विकास और इससे स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार एवं औद्योगिक अवसरों पर चर्चा की करिश्मा सांखला ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रधानमंत्री के प्रश्नों का उत्तर दिया और रिफाइनरी परियोजना से राजस्थान, विशेषकर बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र के आर्थिक विकास तथा युवाओं के लिए नए अवसरों की उम्मीद व्यक्त की। इस आत्मीय संवाद ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने इस पल की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे। करिश्मा नसीराबाद के पत्रकार श्याम सांखला की भतीजी हैं । इस सूचना से नसीराबाद वासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए करिश्मा व उसके परिवार को बधाई दी है। पचपदरा रिफाइनरी को राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है प्रधानमंत्री और करिश्मा सांखला के बीच हुआ यह संवाद कार्यक्रम का यादगार क्षण बन गया।


