ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दबने से एक युवक की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में सोमवार सुबह एक युवक की खेत पर ट्रेक्टर ट्राली खाली करते समय ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देरांठू निवासी लक्की पुत्र स्वर्गीय सुरेश नायक खेत पर ट्रेक्टर लेकर मिट्टी खाली करने गया था। मिट्टी खाली करने के पश्चात ट्राली के फ्रेशर पाईप में खराबी आ जाने से ट्राली नीचे नहीं आई । सुरेश उसे सही कर रहा था , की ट्राली अचानक उस पर आ गिरी, जिसके नीचे दबने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके आवाज सुन पास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्राली भारी होने से ग्राम में सूचना देने पर परिजन व ग्रामीण जेसीबी लेकर आये व ट्राली ऊंची कर युवक को बहार निकाला, लेकिन युवक के गरदन व सिर में गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। सदर थाने में सूचना देने के पश्चात परिजन शव लेकर नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। शव का गांव के श्मशान में दाह संस्कार कर दिया गया।
युवक लक्की के पिता सुरेश की भी कुछ वर्ष पूर्व बामणिया बालाजी भटियाणी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।


