नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – जिला कलक्टर लोकबंधुजिला कलक्टर ने की 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारीयों की समीक्षा,जिले के 15 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे सम्पूर्ण इंतजाम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर के सहयोग से आयोजित “वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के बीच जुड़ाव पर अनुभावात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ELP – Experiential Learning Program)” के अंतर्गत मंगलवार को माँ माधुरी ब्रज वारिस सेवा सदन (अपना घर द्वारा संचालित) मानसिक एवं विमंदित गृह लोहागल अजमेर में गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल विकास अभियान 2026 के अंतर्गत नवगठित वीर शिवाजी युवा मंडल के सदस्य हर्षिता शर्मा, मृगेश वशिष्ठ, सारा शर्मा, सिमरन जैन एवं गेहना शर्मा ने सहभागिता की। युवाओं ने संस्थान का भ्रमण कर पुनर्वास एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर अपना घर संस्थान के सचिव दिनेश परमारनी ने संस्थान की कार्यप्रणाली, पुनर्वास सेवाओं एवं सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। वहीं संस्थान अध्यक्ष सतीश राठी ने संस्था द्वारा निराश्रित, मानसिक एवं विमंदित व्यक्तियों के पुनर्वास एवं संरक्षण हेतु किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के समस्त कार्यालयी एवं सेवा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संवाद के दौरान युवाओं ने वरिष्ठजनों के जीवन अनुभवों, संघर्षों एवं जीवन मूल्यों को जाना। इससे युवाओं में सेवा भावना, सहानुभूति, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बल मिला। जिला युवा अधिकारी अजमेर जयेश मीना ने बताया कि 16 से 20 जून तक आयोजित इस पांच दिवसीय अनुभावात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत युवा स्वयंसेवक विभिन्न पुनर्वास गृहों एवं वृद्धाश्रमों का भ्रमण कर मानसिक स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े विषयों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। उन्होंने जिले के अन्य युवा मंडलों एवं स्वयंसेवकों से भी इस प्रकार के कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ELP युवाओं को समाज की वास्तविक चुनौतियों को समझने, मानवीय संवेदनाओं से जुड़ने तथा विकसित एवं संवेदनशील भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करता है।

