DESH KI AAWAJ

भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की प्रकल्प कार्यशाला सम्पन्न, सेवा – सम्पर्क व संस्कार पर दिया जोर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा प्रकल्प कार्यशाला 2026–27 का आयोजन सुंदरम गार्डन, स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने, राजपुर रोड केकड़ी में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक दिलीप पारीक, राजस्थान मध्य प्रांत के महासचिव आनंद सिंह राठौड़, शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत सहित मंचस्थ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा सदस्यों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर एवं उपरना पहना कर स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
कार्यशाला के दौरान शाखा अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए परिषद की पांच प्रमुख गतिविधियों—संपर्क, सहयोग, सेवा, पर्यावरण एवं संस्कार—पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संपर्क संयोजक रामधन प्रजापति ने कहा कि संपर्क गतिविधि शाखा के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का माध्यम है। पर्यावरण संयोजक रामगोपाल सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण आज की आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रह सके।
सेवा प्रकल्प संयोजक सर्वेश विजय ने कहा कि सेवा भारत विकास परिषद की रीढ़ है और बिना सेवा भाव के किसी भी सामाजिक गतिविधि की सार्थकता अधूरी रहती है।
क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक दिलीप पारीक ने कार्यशाला को विस्तार से समझाते हुए कहा कि सभी गतिविधियों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन को सशक्त बनाया जाए।
प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था समाज में संपर्क, सहयोग, सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त बनाकर जनविश्वास अर्जित कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान संस्कार संयोजक आभा बेली ने परिषद की परंपरा के अनुसार एक लाख रुपये की सेवा राशि प्रदान कर “विकास रत्न” का सम्मान प्राप्त किया। वहीं आभा बेली को द्वितीय विकास रत्न के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यशवंत बेली एवं आभा बेली का भी स्वागत किया गया। कार्यशाला में शहर के अनेक भामाशाह एवं गणमान्य नागरिक शिवरतन मूंदड़ा, सुभाष भाल, कैलाश चंद जैन, सर्वेश विजय सहित शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन, कोषाध्यक्ष हीरालाल सांवरिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन सर्वेश विजय ने किया एवं समापन संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

admin
Author: admin