DESH KI AAWAJ

लवेरा में रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद तहसील के ग्राम पंचायत लवेरा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनका समाधान किया। चौपाल में तहसीलदार राकेश कुमार,
पंचायत समिति से अय्यन आर डी गुर्जर, नायब तहसीलदार अजय पाल , लवेरा गिरदावर ज्योत्सना शर्मा, एलडीसी कमला रावत , ग्राम विकास अधिकारी महेश शोभावत,
पटवारी आकांक्षा रावत , कृषि पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह, आयुर्वेद विभाग से वेद विनोद कुमार,
सरपंच शंकर लाल जाट , ईमित्र संचालक विष्णु वैष्णव, नंद पोसवाल , लालाराम पटेल , पूरन सिंह राजपुरोहित , बी एल गुर्जर, हरि गुर्जर, सोहनलाल रेगर सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। चौपाल में ग्राम वासियों ने ग्राम की अन्य समस्याओं के साथ तालाब की मोरी की सफाई का जोर-जोर से मुद्दा उठाया।

admin
Author: admin