DESH KI AAWAJ

चोरों ने देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी माता के लगी चांदी की आंखें निकाली व दान पात्र को तोड़ा, मातेश्वरी भक्तों में छाया रोष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के सनोद रोड पर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर में स्थापित माताजी की मूर्ति में लगी चांदी के आंखें रात्रि में आये चोरों ने निकाल ली वह साथ ही मन्दिर में लगे दान पात्र को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह दर्शन करने आये भक्तों को जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने ऐसे नसेडी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सक्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है । यहां पहाड़ी पर स्थित मातेश्वरी की मूर्ति ग्राम बसने के साथ की अति प्राचीन मूर्ति है ।

admin
Author: admin