सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। बोराडा थाना क्षेत्र के रामसर डबरेला मोड़ पानी की टंकी के पास सड़क दुर्घटना में देरांठू के एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देरांठू निवासी गोपाल माली ( बामणिया बालाजी मंदिर के सामने माला प्रसाद की दुकान लगाने वाले) अपने भतीजे सुरेश के साथ मोटरसाइकिल पर बोराडे से आ रहे थे । मोटरसाइकिल भतीजा सुरेश चला रहा था। वहीं डबरेला मोड़ पानी की टंकी के पास अचानक एक जानवर के सामने आ जाने से मोटरसाइकिल सहित दोनों नीचे गिर गये । दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण उसे उठाकर बोराडा चिकित्सालय में लेकर आये , जहां जांच मे सिर में गम्भीर चोट लगने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र काना माली की रिपोर्ट पर बोराडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अचानक दुर्घटना में गोपाल माली की मौत हो जाने से परिवार सहित ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई।


