DESH KI AAWAJ

नसीराबाद में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण हुए सम्पन्न, 109 वकीलों ने किया अपने मताधिकार का उपयोग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 2026 के तहत बुधवार को न्यायालय परिसर स्थित बार हॉल में पुलिस व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रातः 8 बजे शुरू हुआ जो सांय 5 बजे तक चला। अधिवक्ताओं में सुबह से मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी आशिष कुमार अजमेरा ने बताया कि इस चुनाव में 23 पदों के लिए प्रत्याशी चुने जाएंगे। प्रत्येक मतदाता ने निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम 23 मतों का उपयोग किया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।
मतदान के लिए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान या स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा जारी मूल पहचान पत्र के आधार पर ही अधिवक्ताओं को मतदान करने की अनुमति दी गई। चुनाव में नसीराबाद
क्षेत्र के कुल 124 पंजीकृत वकीलों में से 109 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
मतदान स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रही।
चुनाव उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव एवं अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी आशिष कुमार अजमेरा की देखरेख में संपन्न हुआ।

admin
Author: admin