DESH KI AAWAJ

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में हुए विशेष धार्मिक कार्यक्रम, मावे के केक के साथ सजी छप्पन भोग की झांकी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। हनुमान जन्मोत्सव पर नसीराबाद क्षेत्र के सभी हनुमान मन्दिरों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मन्दिर पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चौला चढ़ाकर फुलों से श्रृंगार किया गया। मन्दिर प्रांगण में गुब्बारे आदि से सजावट की गई। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रातः 9.15 संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कमल एण्ड पार्टी नसीराबाद द्बारा किया गया। 12 बजे महाआरती हुई , इसके पश्चात बालाजी के 56 भोग की झांकी सजाई गई। पश्चात मावे से बने केक को काटकर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी भक्तों को 56 भोग , मावे के केक व दुध की नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर अल सुबह से बालाजी धाम पर बालाजी महाराज के दर्शन करने हेतु परिवार सहित भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, जो देर रात तक जारी रही। हनुमान जन्मोत्सव पर कई भक्तगण गाजे बाजे के साथ प्रसाद, झण्डे लेकर आये।

admin
Author: admin