DESH KI AAWAJ

तेज हवा व बारिश से पेड़ व विधुत खम्भे उखड़े, खेतों में पड़ी फसल हुई खराब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र में दोपहर को तेज हवा के साथ आई बारिश , ओलों से खेतों में कट कर पडी फसलें खराब हो गई, कई जगह पेड़ , विधुत खम्भे उखड गये, भटियाणी भींडर के बामणिया बालाजी के पास भी एक विधुत खम्भा टूट कर नीचे गिर गया, जिससे विधुत आपूर्ति बाधित हो गई। कोटा चौराहे पर एक केबिन के चद्दर बारिश व तेज हवा से उड़ पास में खड़े एक युवक पर गिर गये , जिससे युवक घायल हो गया। जिसे नसीराबाद चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

admin
Author: admin