DESH KI AAWAJ

गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद द्बारा केमिकल लीकेज माॅकर्डिल का आयोजन किया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा तथा फायरब्रिगेड मय चिकित्सा दल के साथ केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। NDRF व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव, पुलिस उप अधीक्षक नसीराबाद कृष्ण कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर श्रीमती ज्योत्सना रंगा, तहसीलदार नसीराबाद राकेश कुमार, थानाधिकारी नसीराबाद सदर अशोक बिशु, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग विनोद कुमार तथा एचपीसीएल, बीपीसीएल तथा गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा सफलतापूर्वक भाग लिया गया। एसडीएम देवीलाल यादव द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को क्षेत्र असमयिक रूप से घटित ऐसी विषम एवं आपातकालीन परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके साथ ही उक्त आयोजित मॉकड्रिल को उच्च स्तर से प्रदत्त दिशा निर्देशानुसार समयबद्ध रूप से एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

admin
Author: admin