DESH KI AAWAJ

पुष्कर में एंटी नारकोटिक्स फ़ोर्स की बड़ी दबिश, सांसी बस्ती में छापा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। पुष्कर में एंटी नारकोटिक्स फ़ोर्स की और से सासी बस्ती में छापा मारा। जानकारी के अनुसार
प्रदेशभर में मादक पदार्थों की रोकथाम और अवैध कारोबारों पर शिकंजा कसने के तहत राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स फोर्स (ANF) ने पुष्कर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुष्कर थाना क्षेत्र के देव नगर रोड स्थित सासी बस्ती में टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि टीम बिना नंबर की गाड़ियों और सादी वर्दी में मौके पर पहुंची, ताकि कार्रवाई को गोपनीय रखा जा सके।
छापेमारी के दौरान मौके पर पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। फिलहाल टीम द्वारा सघन तलाशी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस बड़ी दबिश से इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

admin
Author: admin