मानव विकास अधिकार फाउंडेशन अजमेर एवं कोरों इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। मानव विकास अधिकार फॉन्डेशन अजमेर राजस्थान एवं कोरो इण्डिया के सयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक भवन, ग्राम भदूण तहसील रूपनगढ़ जिला अजमेर मे श्रीमति शान्ति देवी की अध्यक्षता में अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकारों पर सगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लाक अध्यक्ष पूरणमल बोहरा ने महिला अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय संविधान में महिलाओं को कई अधिकार दियें जिसका उदाहरण घरेलु हिसा अधिनियम 2005, के साथ बालको की सुरक्षा एवं कार्यवाडी हेतु पोस्को अविनियम साथ ही सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओं कार्यक्रम के अलावा महिलाओं के लिये महिलाओं थानों की स्थापना के साथ महिला डेस्क की स्थापना की , जिससे महिलाओं को अधिकार मिल सके।
श्री मति शान्ति देवी ने बताया कि वर्तमान में सरकार एवं विभागों द्वारा महिलाओं के मदद के लिये हेल्प लाईन उपलब्ध करवाई गई । जिस पर मदद चाहने पर तुरन्त ही मदद मिलती, अतः हम महिलाओं को जागरूक रहकर इसका लाभ लेना चाहिये। उक्त संगोष्ठी में पूरणमल बोहरा, श्रीमति शान्ति देवी, मीरा देवी सन्तोष देवी , संतरा देवी, सुमित्रा बोहरा, चित्रमल मडावरिया, श्रीमति चन्दा , श्रीमति मोहनी देवी, श्रीमति संजना देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

