DESH KI AAWAJ

ग्राम साथिनो की खंड स्तरीय कार्यशाला हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। श्रीनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत में उपदेशक महिला अधिकारिता मेघारतन के निर्देशन में विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के संबंध में कार्यशाला का आयोजन हुआ । उक्त कार्यशाला में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की ग्राम साथिनों को जानकारी दी गई।
कार्यशाला में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अल्ताफ हुसैन द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जन कल्याणकारी पालन हार योजना, कन्या दान योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आदि की जानकारी दी , साथ ही उपस्थित साथिन प्रतिभागियों को खंड पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता अभिषेक मांडिया ने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्य मंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो योजना, उड़ान योजना आदि योजनाओं की जानकारी साझा की। इसी क्रम में आशीष दाधीच ब्लॉक समन्वयक एवं जगदीश रावत समेकित बाल विकास सेवाएं श्रीनगर द्वारा प्रधान मंत्री वंदना योजना, मुख्य मंत्री मातृत्व पोषण योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य में बताया की राजकीय जन कल्याणकारी योजनाओं को ब्लॉक पर स्थित सभी ग्राम पंचायतों पर धरातल पर उतारना रहा। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिले और उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

admin
Author: admin