DESH KI AAWAJ

देरांठू में आयोजित हुआ हिन्दू सम्मेलन, गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे में शनिवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों एवं ग्रामीणों के द्बारा गाजे बाजे , राष्ट्रीय ध्वज एवं पताकाओं के साथ शौभायात्रा निकाली गई। जो सदर बाजार स्थित धोली हथाई, मेघवंशी मोहल्ला, गवारिया मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, नायक मोहल्ला, लम्बा बालाजी मंदिर से होते हुए बस स्टैंड स्थित बगीची बालाजी मंदिर पहुंची । जहां हिंदू युवा वाहिनी द्बारा हर मंगलवार व शनिवार को होने वाली सामुहिक पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ के पश्चात भारत माता की पूजा की गई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तख्त सिंह, संजय राठी नसीराबाद, शिक्षा विद सुषमा दाधीच ने हिन्दू धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम में आये सभी सनातनी हिन्दूओं जानकारी दी। वह सभी जाति को एकजुट होकर हिन्दू धर्म को मजबूत करने हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा व बच्चों ने भी शिकरत की । कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी से राजकुमार पाटोदी, संजय सोनी , मगंल वैष्णव, धीरज वैष्णव, पकंज लक्षकार, कैलाश लक्षकार, दिनेश चौधरी, सुरेन्द्र कसाणा, करण चौधरी, सुरेन्द्र राणावत, हंसराज माली, पोकर जी जाट , जगदीश चौधरी, बन्टी वैष्णव, गोविन्द वैष्णव, विनोद सैन , ऋषि दाधीच, सत्तीष दाधीच सहित कई अन्य कार्यकर्त्ता साथ थे । कार्यक्रम में सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय सोनी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

admin
Author: admin