विराट हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को दिलवाडी स्थित देवनारायण मंदिर के पास स्थित खेल मेंदान में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाडी के राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित खेल मैदान में 8 फरवरी, रविवार को एक विराट हिन्दू सम्मेलन एवं धर्म सभा आयोजित होगी। कार्यक्रम संयोजक सरपंच प्रत्याशी घीसालाल गुर्जर ग्राम पंचायत ढाल एवं समाजसेवी अशोक वैष्णव दिलवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 8 फरवरी, रविवार को अपराह्न 12 बजे दिलवाडा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तेजाजी धाम मन्दिर से सैकड़ों महिलाओं द्वारा गाजे बाजो के साथ कलश एवं शोभायात्रा निकाली जायेगी जो दिलवाडी स्थित खेल मैदान में बनाये पाण्डाल पर पहुचेगी । जहां दोपहर 2 बजे धर्म सभा आयोजित होगी। धर्म सभा को श्री श्री महामण्डलेश्वर श्री नन्दराम शरण महाराज, रामसखा आश्रम, तुलसी मानस, नवखंडी हनुमान मंदिर पुष्कर धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे ।


