DESH KI AAWAJ

मकर संक्रान्ति पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से रोटरी क्लब नसीराबाद द्बारा बांटे तिल के लड्डू

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रोटरी क्लब नसीराबाद की ओर से गरीब लुहार बस्ती में निःशुल्क तिल के लड्डू एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम पुलिस उपअधीक्षक कृष्ण कुमार यादव व प्रोबेशनर RPS सूर्य प्रकाश तथा नसीराबाद सिटी थाने के सीआई पंकज कुमार के सानिध्य में संपन्न हुआ ।
मकर संक्रांति के
इस शुभ दिवस पर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देख कर सब को बहुत सकून मिला। इस अवसर पर रोटरी क्लब नसीराबाद के
अमित तापड़िया (डिस्टिक सेक्रेट्री जनरल ),अरुण अजमेरा ,
विजय मेहरा प्रोजेक्ट चेयरमैन, मनीष झंवर अध्यक्ष,
नंदकिशोर गर्ग असिस्टेंट गवर्नर,
भागचंद झंवर,
आशीष गोयल,
भीकमचंद जैन,
हिमांशु गर्ग,
मुकेश मित्तल,
प्रदीप अग्रवाल आदि
उपस्थित थे।

admin
Author: admin