DESH KI AAWAJ

अजमेर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जिला परिषद स्थित जिला प्रमुख कक्ष में जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा द्वारा प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की परिवेदनाए भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाकर प्रकरणो का निस्तारण किया जाता है। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा आज 24 सितम्बर , बुधवार अपरान्ह् 12ः15 बजे से जिला परिषद परिसर स्थित अपने कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में जिला परिषद सहित अधीनस्थ विभागो के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

admin
Author: admin