DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के (दिव्यांग) उड़ान स्कूल के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के हनुमान चौक स्थित (दिव्यांग) उड़ान स्कूल मे शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया । स्कूल के प्रिंसिपल डॉ रवि पथरिया ने बताया की इस अवसर पर
मुख्य अथिति छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी डॉ नितेश गुप्ता ने उनकी धर्मपत्नी के साथ स्कूल का दौरा किया व बच्चों की कुशलशेम जानी,
साथ ही डॉ नितेश गुप्ता व उनकी पत्नी की तरफ से बच्चों को चॉकलेट व गिफ्ट दिए गए। स्कूल की विशेष बालिकाओं ने वहां पहुंचे सभी अतिथियों के हाथ मे अपर रक्षाबंधन सूत्र बांधा व अधिशाषी अधिकारी ने स्कूल मे और ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम मे छावनी परिषद के जल विधुत फोरमैन सतीश कुमार एवं विधालय स्टाफ में स्पीच थेरेपिस्ट भारती नागवान व बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
डॉ नितेश गुप्ता के नगर में पर्दापण के पश्चात नगर की कायाकल्प बदलने के साथ इस विधालय में भी उनका विशेष सहयोग मिलने से स्कूल का भी पूरी तरह से कायाकल्प करा दिया गया है व स्कूल को बहुत सुन्दर व विशेष बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए विधालय को सुविधाजनक बनाया गया है।

admin
Author: admin