सावन के अन्तिम सोमवार को शिव मन्दिरों में होगी सहस्त्र जलधारा, पुष्कर से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों का सड़कों पर लगा है रैला, हर हर महादेव से गुंज रहे गांव -गांव , ढ़ाणी- ढाणी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को शिव मन्दिरों में सहस्त्र जलधारा करने हेतू गांव -गांव , ढाणी-ढाणी से शिव भक्त पुष्कर से पैदल कांवड़ लेकर चल रहे हैं । जिससे जिले के सभी सड़कें शिव के जयकारों हर हर महादेव से गुंज रही है। वहीं कई शिव भक्त डाक कांवड़ द्बारा भी पुष्कर से जल लेकर आ रहे हैं। सावन के अन्तिम सोमवार को देरांठू के ढाबा मोहल्ला जाट (पापडिया परिवार) की और से बामणिया बालाजी धाम स्थित शिव मंदिर में, बडवाल समाज के शिव मंदिर, सदर बाजार स्थित लक्षकार धर्मशाला में स्थित शिव मन्दिर में सहस्त्र जल धारा होगी । सहस्त्र जलधारा हेतू शिव भक्त कांवड़िए पुष्कर से पवित्र जल लेकर सोमवार सुबह आयेंगे। जिनका ग्राम के चौराहे पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्बारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया जायेगा। सभी मन्दिरों में दिन में सहस्त्र जलधारा होगी व सांय को महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया जायेगा।

