DESH KI AAWAJ

भामाशाह सैनी ने देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 पंखे व 11 दरी करी भेंट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह हंसराज सैनी ने विद्यालय में 11 पंखे और 11 दरियां भेंट किए। भामाशाह प्रेरक शिक्षक मोतीलाल ने बताया कि हंसराज सैनी ने अपने निवास स्थान पर सहस्त्र जलधारा कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में नवीन पहल करते हुवे हंसराज सैनी ने विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए पंखे और दरियाँ भेंट करने का संकल्प लिया और शनिवार को उन्होंने विद्यालय को यह भेंट प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यवाहक संस्था प्रधान श्रीमती सुषमा सोनी ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया और कहां कि आपके द्वारा भेंट की गई सामग्री विद्यालय ओर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगी। साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भामाशाह हसंराज सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सुषमा सोनी, सीमा जयंत, मोतीलाल, अंजना शर्मा, सरोज, रुचि अग्रवाल, नेहा टेपण अशोक कुमार, गोरवंती मीना, मनोज शर्मा,बाबूलाल जाट ,इरफान ,शहाबुदीन, सोनू छिपा, सोनिया मित्तल, शंकर जाट आदि शिक्षकगण उपस्थिति रहे।

admin
Author: admin