DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय वैष्णव मन्दिर समिति की बैठक 3 अगस्त को पुष्कर मन्दिर में होगी आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव मन्दिर समिति की बैठक 3 अगस्त को प्रातः 10 बजे वैष्णव मन्दिर पुष्कर में रखी गई है। मन्दिर समिति सचिव मुकेश वैष्णव जाटली ने बताया कि बैठक में मन्दिर के रख रखाव, मरम्मत कार्यो आदि पर चर्चा की जायेगी। बैठक में पधारने व अपने अपने विचार व्यक्त कर मन्दिर विकास में सहयोग प्रदान करने हेतु जिले की समस्त समितियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

admin
Author: admin