DESH KI AAWAJ

नसीराबाद चिकित्सालय में बने टीन सेड का विधायक लाम्बा ने किया लोकार्पण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद नगरपालिका द्वारा राजकीय उप जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के समीप खुले चौक में आउटडोर मरीजों व उनके परिजनों को बारिश व धूप से बचाव हेतू टीन-शेड लगवाये गये । 7.95 लाख रूपये से बने टीन शेड का लोकार्पण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ । इस आउटडोर मरीजो की सुविधा के लिए बने टीन शेड का लोकार्पण नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव , पुलिस उप अधीक्षक जरनेल सिंह , तहसीलदार श्रीमती ममता यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय यादव, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी विनय कपूर , नसीराबाद नगर पालिका के मुख्य अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट , नगर पालिका स्टाफ व चिकित्सालय स्टाफ सहित नसीराबाद भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

admin
Author: admin