DESH KI AAWAJ

सीताराम वैष्णव केकड़ी बने भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ राजस्थान के प्रदेश महामंत्री

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शोभा राम डांगी ने अपने प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सीताराम वैष्णव, केकड़ी , जिला अजमेर निवासी को महासंघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मज़दूर महासंघ, जयपुर के प्रदेश संगठन महामंत्री लीलाधर पटवा के निर्देशानुसार की गई है।
प्रदेशाध्यक्ष डांगी ने नियुक्ति पत्र में निर्देशित किया है कि सीताराम वैष्णव शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में आपसी विचार-विमर्श कर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करें। यह निर्णय संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वैष्णव को भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर सकल ईष्ट मित्रों सहित अजमेर जिले की वैष्णव समाज की समस्त समितियों के पदाधिकारियों ने सीताराम वैष्णव को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। वैष्णव वर्तमान में वैष्णव छात्रावास केकड़ी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

admin
Author: admin