DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्री राम मन्दिर में महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को श्री राम दरबार की पूजा के पश्चात दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी ओम प्रसाद शर्मा सनोद के द्वारा की गई आरती से हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में राम भक्तों ने मंदिर पहुंचकर श्रीराम दरबार के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह आयोजन को श्रीराम मंदिर परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंदिर प्रांगण भक्ति भाव से भर गया।

admin
Author: admin