आसीन्द न्यायालय के सहायक अधिकारी मोतीपुरा निवासी राकेश यादव को विधि में मिली पीएच डी की उपाधि, ग्रामीणो में छाई खुशी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा ग्राम पंचायत के ग्राम मोतीपुरा के निवासी लेखराम यादव के पुत्र राकेश यादव, जो वर्तमान में आसींद न्यायालय में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, उन्हें महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा कानून विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई है। यादव ने अपना शोध कार्य डॉ. तुष्टि जोशी के कुशल निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का विषय “त्वरित न्याय का अधिकार और मानवाधिकारः भारत में संवैधानिक अपकृत्य का एक आलोचनात्मक विश्लेषण” रहा। यह शोधपत्र “RIGHT TO SPEEDY JUSTICE AND HUMAN RIGHTS: A CRITICAL ANALYSIS OF CONSTITUTIONAL TORT IN INDIA” शीर्षक के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया था। राकेश यादव एक बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं और उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस शैक्षणिक सफलता पर साथी ग्रामीणों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने राकेश को हार्दिक बधाई दी है।


