DESH KI AAWAJ

झडवासा में केन्द्रीय कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने किसानों के खेतों का किया सर्व

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत झड़वासा सहित कई ग्रामो में बुधवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से वैज्ञानिकों और अधिकारीयों ने किसानों के खेतो का सर्वे किया। जिसमें भारत सरकार के कृषि विभाग के टिड्डी सह एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र जयपुर से सहायक वनस्पति सरंक्षण अधिकारी श्योराम, डॉ. जगदीश यादव व सहायक क़ृषि अधिकारी हरदयाल जाट ने अजमेर जिले के झड़वासा, न्यारा अमरपुरा व बांदनवाडा के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मक्का, कपास, मूंग आदि फसलों का मौके पर जाकर बहुत बारिकी के साथ सर्वे कर पौधों के पतों टहनियों व फूलों का फोटो भी लिए।
जिसमें मुख्यत सर्वेवर वैज्ञानिकों व अधिकारीयों को मक्का की फसल मे फाल आर्मी वॉर्म का प्रकोप देखा गया जो जिसमें वैज्ञानिकों व अधिकारीयों द्वारा बताया गया की आर्थिक नुकसान के स्तर पर तो कम है फिर भी सर्वे कर संबन्धित किसानों को सलाह दी गई की जो मक्के की फसल की निरंतर देख रेख करने एवं फाल आर्मी वॉर्म का प्रकोप बढ़ने पर सीआईबी और आरसी से अनुशंसित कीटनाशकों उपयोग व ईमामेकटिन बेंजोइट 5% दवाई का उपयोग करना है ताकि मक्के की फसल मे इस प्रकोप से बचा जा सकता है।
इस मौके पर सेवा निवृत्त कृषि अधिकारी भारत सरकार के राजेश चौधरी व झड़वासा कृषक मित्र तेजमल चौधरी भी उपस्थित थे।

admin
Author: admin