DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के न्यायालय परिसर में स्थित न्यायेश्वर महादेव मन्दिर में सहस्त्र जलधारा में अधिवक्ता सहित न्यायिक अधिकारियों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के न्यायालय परिसर के न्यायेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सहस्त्र जलधारा में न्यायाधीशों की सहभागिता से सहस्त्र जलधारा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया। जिसमें कोर्ट परिसर के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नवीन मीणा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महावीर सैनी ने भी शिवलिंग पर जल अर्पित कर धर्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस जलधारा कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। परिसर में भक्ति का वातावरण रहा, और सभी ने भगवान से न्यायिक व्यवस्था में शांति, सद्भाव और न्यायपूर्ण वातावरण की प्रार्थना की। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक परिसर में स्थित यह मंदिर आस्था का केंद्र है और श्रावण मास में इस तरह के धार्मिक आयोजनों से कोर्ट का वातावरण भी सकारात्मक बनता है। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि हर साल यह आयोजन विधिवत रूप से किया जाए।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा मिली। दोनों न्यायाधीशों ने भगवान शिव के चरणों में जल चढ़ाकर समाज और न्यायिक तंत्र की उन्नति की कामना की।

admin
Author: admin