श्री जागेश्वर महादेव मन्दिर में सहस्त्र जलधारा व 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंग का दूध से किया अभिषेक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के पलसानिया रोड स्थित महादेव मोहल्ला के प्राचीन श्री जागेश्वर महादेव मंदिर में सशस्त्र जलधारा व दूध अभिषेक का आयोजन हुआ । मंदिर पुजारी महंत दिनेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि सावन मास के पवित्र महीने में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों द्वारा सशस्त्र जलधारा व दूध अभिषेक का आयोजन कराया जा रहा है । बुधवार को मंदिर में पार्थिव 12 ज्योतिर्लिंग शिवलिंग पर दूध अभिषेक व भगवान भोलेनाथ पर सशस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया है । तत्पश्चात महा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।


