DESH KI AAWAJ

श्री नागाश्वेर महादेव मंदिर में सहस्त्र जलधारा 22 को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के धोबी मोहल्ले में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को सहस्त्र जलधारा का आयोजन होगा। यह आयोजक रामचंदानी शिव भक्त परिवार नसीराबाद की और रखा गया है। कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह विद्वान पंडितों के सानिध्य में सुबह 10.15 बजे से 1.15 बजे तक भगवान भोलेनाथ का पूजन होगा । दोपहर 2.15 से शाम 5.15 बजे तक शिव मन्दिर में सहस्त्र जलधारा होगी एवं सांय भगवान भोलेनाथ की सामुहिक महाआरती के पश्चात 7.30 बजे बाबा पैलेस में प्रसादी होगी ।

admin
Author: admin