DESH KI AAWAJ

सनोद के चारभुजा मन्दिर में स्थापित शिव मन्दिर में पुष्कर से लाये जल से किया जलाभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के रामसर रोड स्थित सनोद ग्राम के चारभुजा मन्दिर में स्थापित शिव मन्दिर में गुरुवार को पुष्कर से 70 कांवड़ियों द्बारा लाये पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पुजारी पुखराज वैष्णव ने बताया कि बुधवार को सनोद से करीब 70 महिलाएं बच्चों ने पुष्कर पहुंचे व कांवड़ लेकर गुरुवार को सुबह सनोद पहुंचे। जहां गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। वहीं सभी कावडीयो ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश राज्य में अमन चैन, सुख समृद्धि की कामना करी । वहीं शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ पण्डित विष्णु शर्मा भटियाणी एवं साथी पण्डितो के द्बारा किया गया। सांय को भगवान भोलेनाथ की सामुहिक महाआरती के पश्चात ब्रह्म भोज हुआ।

admin
Author: admin