DESH KI AAWAJ

नसीराबाद क्षेत्र सावन के प्रथम सोमवार को भोले मय रहा , मन्दिरों में हुई सहस्त्र जलधारा, कांवड़ियों ने पुष्कर से लाकर चढ़ाया जल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। सावन मास का प्रथम सोमवार नसीराबाद क्षेत्र में भोले मय रहा। शिव मन्दिरों में सहस्त्र जलधारा के साथ शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ विद्वान पंडितों के द्वारा किए गये। सावन के प्रथम सोमवार को श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर स्थित शिव मन्दिर में फडोल्या मोहल्ला के युवाओं ने पुष्कर से डाक कांवड़ से जल लाकर जलाभिषेक किया। वहीं शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ आचार्य दिनेश दाधीच एवं साथी पण्डितो द्बारा किया गया। वहीं बासक बाबा धाम स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर में धाम उपासक रणजीत महाराज के सानिध्य सहस्त्र जलधारा रखी गई। जिसमें शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ पण्डित ऋषि दाधीच एवं साथी पण्डितो के सानिध्य में सम्पादित किया गया। सहस्त्र जलधारा के पश्चात ब्रह्म भोज हुआ।

admin
Author: admin