DESH KI AAWAJ

श्री जागेश्वर महादेव मन्दिर में सावन मास में चल रहे मास परायण रामायण पाठ के साथ रहेंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के पलसानिया रोड के महादेव मोहल्ला में स्थित प्राचीन श्री जागेश्वर महादेव मन्दिर में सावन मास के लगने के साथ प्रारम्भ संगीतमय मास परायण रामायण पाठ के साथ पूरे सावन मास में विविध धार्मिक कार्यक्रम सम्पादित होंगे । मन्दिर पुजारी दिनेश पुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ के गन्ने के रस का अभिषेक कर सहस्त्र जलधारा हुई। वहीं 17 जुलाई को मास परायण पाठ में रामजन्म, 21 जुलाई, सोमवार को 2.15 बजे भगवान भोलेनाथ का देशी घी से अभिषेक होगा। वहीं सांय को मास परायण पाठ में फुलों की बारिश के साथ राम विवाह मनाने के पश्चात रात्रि में भजन संध्या होगी । 23 जुलाई, बुधवार को भी मन्दिर में सहस्त्र जलधारा होगी । सभी भक्त गण मन्दिर में आयोजित कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेकर धार्मिक लाभ उठायें व यथा शक्ति सहयोग प्रदान करे।

admin
Author: admin