DESH KI AAWAJ

उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद पर हुई क्षेत्र के समस्त बैंक अधिकारियों की बैठक, बैठक में जनहित में चलाई जा रही योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के दिशा निर्देश किये जारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद पर मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद में स्थित समस्त बैंक शाखा प्रबंधकगण व ब्लाॅक अधिकारीगण के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण के साथ जनहित हेतु चलायी जा रही पीएम जनधन योजना/पीएम सुरक्षा बीमा योजना/पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना/अटल पेंशन योजना से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आयोजित कैंपों में जन-जन को लाभान्वित किये जाने संबंधी दिशानिर्देश प्रदान किये गये व इसके साथ ही उपस्थित ब्लाॅक अधिकारीगण को कैंप दिवसों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराये जाने बाबत् दिशानिर्देश दिये गये।

admin
Author: admin