रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद कोटा रोड के स्थित सराना थाना क्षेत्र मे रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनोहरपुरा निवासी राजेश माली मोटरसाइकिल से सरवाड जा रहा था।सराना से दो किलोमीटर की दुरी पहुचे ही सामने से केकडी की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिस पर मौके पर पहुंचे राहगीर ने प्राइवेट से वाहन से युवक को नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टर ने गम्भीर चोटे व खुन ज्यादा बह जाने के कारण युवक को मृत घोषित कर दिया। देर शाम को शव को चीर घर मे रखवाया। सराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया।
सराना थाना हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने बताया कि हंसराज माली निवासी मनोहरपुरा थाना बोराडा ने सराना थाना मे सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुत्र राजेश माली उम्र 32 वर्ष जो सराना से सरवाड की तरफ मोटरसाइकिल नं
RJ14 SX 3724 से पर जा रहा था। सराना से दो किलोमीटर दुरी पर पहुचते ही सरवाड केकडी की तरफ से आ रही अजमेर डिपो की रोडवेज बस
RJ14 PE 4662 का ड्राइवर महावीर सिह रावत जो लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। बस ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठा मेरा पुत्र राजेश माली बस की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरो ने प्राइवेट वाहन से नसीराबाद हॉस्पिटल पहुंचाया जहा
डॉक्टर ने गम्भीर चोटे आने व खुन ज्यादा निकलने के दौरान डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने बताया सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनो को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


