देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया गया एवं पोधारोंपण किया गया
देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया गया एवं पोधारोंपण किया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम )विद्यालय में मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अमृत पर्यावरण महोत्सव एक पेड़ देश के नाम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने समस्त स्टाफ सदस्यों ,विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पौधों का निःशुल्क वितरण किया और सभी को पौधों को लगाने के साथ उनकी उचित देखभाल करते रहने के लिए प्रेरित किया और मुख्यमंत्री के पर्यावरण अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी को प्रोत्साहित करते हुए करते हुए कर्तव्य निष्ठ नागरिक होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, स्टाफ के सदस्यो और अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण एवं ग्राम के बामणिया बालाजी मन्दिर, बालाजी मन्दिर देरांठू की बगीची ,खेत खलियान और मोहल्लों और जिनके घरों में उचित स्थान है वहां पर पौधारोपण किया। इस अभियान में शिक्षक अनिल जैन, सुल्तान खोकर ,केशर सिंह, पवन कुमार, उर्वशी तंवर, प्रार्थना अग्रवाल , महावीर सिंह , गायत्री सोनी, चेतना शर्मा , आशा भाटिया , ममता कुमारी , सुरेंद्र कुमार तोसावड़ा, आशीष दाधीच, दुर्गा प्रसाद मीणा, योगेश शर्मा अशोक मौर्य,नियाज खान ज्योति कुमारी,राम सिंह, समाजसेवी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश चौधरी, उप सरपंच देरांठू सुरेंद्र कुमार नायक , एसएमसी अध्यक्ष शैतान कुम्हार,मोहन प्रजापत , अरविंद चौधरी, जगदीश, , पत्रकार मुकेश वैष्णव , जगदीश चौधरी के साथ ही अभिभावक गण एवं ग्राम देरांठू के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित थे।


