देरांठू में आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषक महिलाओं को वितरित किए निशुल्क बीज किट
देरांठू में आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषक महिलाओं को वितरित किए निशुल्क बीज किट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कृषक गोष्ठी कर महिला कृषकों को कृषि पर्यवेक्षक अजय कुमार वैष्णव ने खरीफ फसल की बुआई पूर्व की जानकारी दी। आयोजित गोष्ठी में महिला कृषकों को उन्नत कृषि क्रियाएं जैसे गर्मी की गुताई, मिट्टी की जांच, हरी खाद के रुप में खेती , सायल हेल्थ कार्ड के आधार पर उवर्रक प्रयोग DAP के स्थान पर SSP+ यूरिया का प्रयोग, उन्नत किस्मों का प्रयोग, बीजोपचार आदि की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिला कृषकों को अटल भूमि योजना के अन्तर्गत बाजरा , ज्वार , ग्वार व राज्य योजना के अन्तर्गत बाजरा व ज्वार के मिनिकिट महिला कृषकों को निशुल्क वितरित किए गये।


