लंगूर की मौत से गांव में सदमा , 15 लोगों ने करवाया मुंडन ,1000 को भोजन
15 लोगों ने करवाया मुंडन; 1000 ने लगाया भंडारा, लंगूर की मौत पर क्यों रोया बुरहानपुर का ये गांव?मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का गांव अंबाड़ा चर्चा में है। यहां एक लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने 10वीं पर भंडारे का आयोजन किया। 15 युवाओं ने मुंडन करवाया। नेपानगर इलाके में एक लंगूर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। पूरे गांव ने मिलकर पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाजों के साथ लंगूर का अंतिम संस्कार किया था। लंगूर के शव को कुर्सी पर रख गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई थी।
आज लंगूर की 10वीं पर 15 लोगों ने मुंडन करवाया। मौके पर भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें 1 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने अन्न भी दान किया। लंगूर एक घर की छत पर मृत अवस्था में मिला था। ग्रामीणों के अनुसार यह लंगूर गांव में काफी सालों से रह रहा था। उसकी उम्र ज्यादा हो चुकी थी। आकस्मिक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दिखी थी।
- पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री कृष्णi योग मंच सुभाष उद्यान ब्यावर पर योगाचार्य आनंद कुमावत के सानिध्य में नियमित योग अभ्यास करने वाले ब्यावर जिले के प्रवीन मंगल को पतंजलि योग समिति के अंतर्गत जुलाई 2026 से सहयोग शिक्षक के पद पर चयनित किया गया । सहयोग शिक्षक बनने पर योग मंच के साथियों एवं पदाधिकारी ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर योगाचार्य आनंद कुमावत ने कहा कि प्रवीन मंगल की निष्ठा नियमितता और सेवा भाव से ही उन्हें यह दायित्व मिला है । वह इस क्षेत्र मैं योग के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । पतंजलि योग समिति मे पिछले डेढ़ साल से मीडिया प्रभारी का काम उनके सुपुर्द कर कर रखा है। वह सन 1985 से फोटो जर्नलिस्ट का काम भी कर रहे हैं और वेबसाइट ब्यावर के इतिहास से संबंधित वेबसाइट www.beawarhistory.com में सभी फोटोग्राफ्स उनके द्वारा दिए गए हैं , उनके पिताजी इतिहासकार वासुदेव जी मंगल ने 2002 से ब्यावर की वेबसाइट बना रखी है जो पूरी हिंदी में बनी हुई है और पूरी तरह निशुल्क है , कोई भी व्यक्ति ब्यावर वेबसाइट से इतिहास की जानकारी ले सकता है । जिसमें पूरा ब्यावर का इतिहास समाहित है । श्री कृष्ण योग मंच में अपना दायित्व पूर्ण रूप से निभा रहे हैं , वर्तमान में संस्कार पेपर के ब्यावर जिले के संवाददाता भी है।

- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अजमेर में आयोजित संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक वाद्यवृंद (फोक ऑर्केस्ट्रा) तथा लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कहानी वाचन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग को मिजोरम एवं त्रिपुरा राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विद्यार्थियों ने इन दोनों राज्यों की लोक संस्कृति, लोकनृत्य, लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत मंचन कर निर्णायकों एवं दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।
इस उल्लेखनीय सफलता के फलस्वरूप पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद का दल अब 11 एवं 12 अगस्त 2026 को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में भाग लेकर संकुल का प्रतिनिधित्व करेगा।
इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती ओम ज्योति के कुशल मार्गदर्शन, सतत अभ्यास एवं समर्पित प्रयासों को जाता है। विद्यालय की प्राचार्य आर सी मीणा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय का दल क्षेत्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जयपुर संभाग का नाम गौरवान्वित करेगा।
- केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम आकर भैरव बाबा के किये दर्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सावन के सोमवार को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्राम राजगढ़ स्थित मसानिया भैरव धाम पर मंदिर के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गहलोत ने मंदिर परिसर में बाबा भैरव, मां कालिका व मनोकामनापूर्ण स्तंभ की परिक्रमा की। उन्होंने अपने मंत्रालय की ओर से गुरुदेव चंपालाल महाराज को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों जैसे नशा मुक्ति जागरूकता महाअभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गौ सेवा गौ रक्षा, जल संरक्षण के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री ने चक्की वाले बाबा के मुख्य मंदिर पर राजारानी कल्पवृक्ष जोड़े की भी परिक्रमा कर प्रदेश में खुशहाली हेतु प्रार्थना की। गहलोत ने राजगढ़ स्थित वीर तेजाजी महाराज धाम के भी दर्शन किए। मंदिर कमेटी की ओर से धाम पर राहुल सेन, रमेश सेन, हिमांशु सैनी, ताराचंद आदि ने कैबिनेट मंत्री गहलोत का स्वागत किया।

- नसीराबाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने डोडा-पोस्त तस्करी के आरोपी को 10 वर्ष की सजा व 1 लाख रुपए के अर्थ दण्ड से किया दंडित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 1 लाख रुपए अर्थ दंड से दंडित किया।अपर लोक अभियोजक महेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2016 को रात्रि को नसीराबाद सदर थाना अधिकारी रामचन्द्र चौधरी द्वारा रात्रि गस्त के दौरान एक काले शीशे लगी कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक कार को भगा कर ले जाने लगा । जिस पर कार को रूकवा कर उसकी तलाशी लेने पर उसमें वैशाली नगर अजमेर निवासी सूरज नामक युवक मिला तथा कार की तलाश लेने पर उसमें 8 प्लास्टिक के कट्टो में 100 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला ।जिस पर सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जिसमें सूरज को तस्करी का आरोपी मानते हुए नसीराबाद न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। जहां न्यायालय में प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह और 89 दस्तावेज न्यायालय में परीक्षित कराए।वही अभियोजन पक्ष की ओर से दिए गए तर्कों से सहमत होते हुए आरोपी सूरज को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता सैनी द्वारा 10 वर्ष का कठोर कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थ दंड से दंडित करते हुए अर्थ दंड अदा नहीं किए जाने पर 1 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।

- एम ई एस बिल्डर्स एसोसिएशन नसीराबाद के ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर सैन्य विभाग के गैरिसन इन्जिनियर को सौंपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। एम ई एस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजिस्ट्रर्ड) नसीराबाद शाखा ने सैन्य अभियंत्रण सेवा एम ई एस से जुड़े ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गैरिसन इन्जिनियर नसीराबाद को मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन के चेयरमैन नन्दकिशोर गर्ग ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा कर रखी मांगे लम्बित समय से है , जिनका कोई समाधान नहीं हो रहा है। ठेकेदारों ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे भारतवर्ष में आर्थिक सकंट उत्पन्न हो सकता है। साथ ही बताया कि काफी संख्या में पंजीकृत ठेकेदारों का पंजीकरण नहीं हुआ है। एसोसिएशन के ठेकेदारों ने बताया कि ठेकेदारों की 2010 के बाद आज तक सभी श्रेणियों के ठेकेदारों की वित्तीय सीमाओं में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने ने ई श्रेणी के ठेकेदारों की 50 लाख रुपए तक के कार्यों में निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति पूर्व व्यवस्था के अनुसार बहाल करने की मांग की है । उन्होंने ने चेतावनी दी है कि ठेकेदारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में एम ई एस के सभी कार्य बन्द करने पड़ सकते हैं। ज्ञापन देते समय एम ई एस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ब्रांन्च नसीराबाद के चैयरमेन नन्दकिशोर गर्ग, उमेश अग्रवाल, घनश्याम गोमा, गोपाल, राजू व मनोज मित्तल आदि उपस्थित थे।


गांव में काफी साल से रह रहा था लंगूर
ग्रामीणों ने इसके बाद संयुक्त तौर पर बैठक कर फैसला लिया था कि लंगूर का अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाजों से किया जाएगा। मौत के बाद ग्रामीणों की ओर से उसी रात लंगूर की अर्थी पूरे गांव में निकाली गई थी। जिसके बाद उसके शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। लंगूर से पूरे गांव को जुड़ाव था। उसने इतने साल किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया था। लंगूर की मौत से ग्रामीणों को गहरा सदमा लगा है।
गांव के पंडित ने बताया कि लंगूर की 10वीं पूरे रीति-रिवाजों से पूरी की गई है। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी लोग जुटे। वहीं, गांव के लोगों ने मुंडन भी करवाया। लंगूर के साथ पूरे गांव का जुड़ाव था।

