विश्व पर्यावरण दिवस पर नसीराबाद नगरपालिका ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर नसीराबाद नगरपालिका ने किया वृक्षारोपण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नगरपालिका नसीराबाद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत आई.ई.सी. गतिविधि के तहत आमजन में पर्यावारण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नगरपालिका नसीराबाद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया । जिसमें निदेशक एवं संयुक्त सचिव स्वयात्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का प्रसंग ‘‘हमारी भूमि हमारा भविष्य‘‘ रखा गया है। इस उपलक्ष्य में भूमि के पुनर्स्थापन, मरूस्थलीकरण एवं सूखे को रोकने से सम्बन्धित जन जागृति लाने के उद्देश्य से ऑनलाईन संगोष्ठी का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया। उक्त संगोष्ठी में गीले कचरे, खाद हॉम एवं सामुदायिक कम्पोस्टिग, कचरे से वस्तुओं एवं वेस्ट टू वेल्थ आदि विषयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगरीय निकायों, स्वंय सहायता समूह एवं स्टार्टअप द्वारा अनुभव साझा किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान अनिता मित्तल, अध्यक्ष, नगरपालिका नसीराबाद, द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरपालिका नसीराबाद अवस्थित विभिन्न उद्यानों में वृक्षारोपण किया गया एवं बताया की ‘‘हमारी भूमि हमारा भविष्य‘‘ पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी को हमारी मदद की जरूरत है। चलो एक हरित, स्वस्थ भविष्य के लिए अभी से कार्य करें।
इस दौरान प्रार्षद महेन्द्र डाबी, समाजसेवी प्रदीप मित्तल एवं नगरपालिका के नवीन रियाड़, महेन्द्रसिंह चौहान, लीलाधर भाटी, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेश शर्मा, अक्षय सोनी उपस्थित रहें।
उक्त कार्यक्रम पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करवाया गया। जिसमें किसी भी प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही किया गया।


