लवेरा में लाखों रुपए की लागत से बना पशु चिकित्सालय भवन हो रहा है खण्डर में तब्दील
लवेरा में लाखों रुपए की लागत से बना पशु चिकित्सालय भवन हो रहा है खण्डर में तब्दील
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लवेरा मे पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत लवेरा प्रशासन की अनदेखी से पिछले दो वर्ष से अधूरा पड़ा है । 15 लाख की लागत से बना हुआ पशु चिकित्सालय खंडर में तब्दील होता जा रहा है। लवेरा निवासी शिवजी राम गुर्जर ने बताया कि ठेकेदार और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही से चारदिवारी का काम भी अधूरा पड़ा है । वहां लगने वाले चद्दर शेड का काम भी अधूरा पड़ा है । पशु चिकित्सालय में फर्नीचर और सीसी रोड का काम अधूरा पड़ा है । जिस पर एडवोकेट शिवजी राम गुर्जर, गोपाल लाल गुर्जर, जुगराज मेघवंशी, हेमराज मेघवंशी, सोजी सेन, प्रहलाद गुर्जर, बसराम गुर्जर आदि ने उपखण्ड अधिकारी , पंचायत विकास अधिकारी को पत्र प्रेषित कर रुके हुए कार्य को शीघ्र चालू करवाने की मांग प्रशासन से की है ।


